सरकार इन जगहों पर 25 रुपये किलो के दाम पर बेच रही है प्याज, चेक करें सेलिंग प्वाइंट

Onion Price: पिछले एक हफ्ते में प्याज की कीमत दोगुनी होकर 30-35 रुपये प्रति किलो से 60-90 रुपये प्रति किलो हो गई है। सरकार अपने बफर स्टॉक से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती कीमत पर प्याज बेच रही है। ऐसा करने के लिए सरकार ने 170 से अधिक शहरों और 685 केंद्रों में प्याज सेल प्वाइंट लगाए हैं

अपडेटेड Nov 02, 2023 पर 1:53 PM
Onion Price: पिछले एक हफ्ते में प्याज की कीमत दोगुनी होकर 30-35 रुपये प्रति किलो से 60-90 रुपये प्रति किलो हो गई है।

Onion Price: पिछले एक हफ्ते में प्याज की कीमत दोगुनी होकर 30-35 रुपये प्रति किलो से 60-90 रुपये प्रति किलो हो गई है। सरकार अपने बफर स्टॉक से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती कीमत पर प्याज बेच रही है। ऐसा करने के लिए सरकार ने 170 से अधिक शहरों और 685 केंद्रों में प्याज सेल प्वाइंट लगाए हैं। प्याज अभी पिछले हफ्ते से दोगुना महंगा है। सरकार ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें अपने बफर स्टॉक से प्याज जारी करना और आयात बढ़ाना शामिल है।

बफर स्टॉक से प्याज का अगस्त के दूसरे सप्ताह से देश भर के प्रमुख रिटेल प्वाइंट पर बेची जा रही है। NCCF और NAFED के मोबाइल वैन के माध्यम से रिटेल ग्राहकों को 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेची जा रही है। केंद्र ने हाल ही में घोषणा की है कि वह बफर के लिए एक्स्ट्रा 2 लाख टन प्याज खरीदेगा, जो पहले से खरीदे गए 5 लाख टन से अधिक है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि MIP एमईपी लगाने के कदम से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सस्ती कीमतों पर प्याज की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इन शहरों में मिल रही है सस्ती प्याज


दिल्ली-एनसीआर, जयपुर (22), लुधियाना (12), वाराणसी (10), रोहतक (6), और श्रीनगर (5) में 71 स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से रियायती कीमतों पर प्याज बेची जा रही है। भोपाल, इंदौर, भुवनेश्वर, हैदराबाद और बेंगलुरु में मोबाइल वैन के जरिए रियायती प्याज की रिटेल सेल हो रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में प्याज महंगा होना जारी है क्योंकि औसत रिटेल वैल्यू 78 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है, जबकि निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्याज सप्लाई करने वाले राज्य महाराष्ट्र में थोक कीमतें कम होने लगी हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अखिल भारतीय औसत रिटेल प्याज की कीमतें मंगलवार को 3.40 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 53.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमतें 25 अक्टूबर से बढ़नी शुरू हुईं, जब दरें 40 रुपये प्रति किलोग्राम थीं, जो 29 अक्टूबर को दोगुनी होकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। हालांकि, 30 अक्टूबर को कीमतें मामूली रूप से गिरकर 78 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं और मंगलवार को भी इसी स्तर पर रहीं, जैसा कि उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है। इस समय दिल्ली में प्याज की औसत रिटेल कीमतें अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में उच्चतम स्तर पर चल रही हैं।

Q2 में 54% बढ़ गया Safari का मुनाफा, तगड़े डिविडेंड और बोनस का तोहफा, चेक करें रिकॉर्ड डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।