केरल और महाराष्ट्र के केंद्र सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार त्योहारों से पहले तोहफा देने वाली है। फेस्टिव सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों को एडवांस सैलरी और पेंशन का तोहफा मिलने वाला है। केरल और महाराष्ट्र में एंडवास सैलरी रिलीज करने का आदेश दे दिया गया है। अब बाकी राज्यों को भी जल्दी ये खुशखबरी मिल सकती है।
सरकार एडवांस में सैलरी और पेंशन देकर फेस्टिव सीजन में इकॉनोमी को बूस्ट करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार ने शुरुआत में केरल और महाराष्ट्र में अपने कर्मचारियों की सैलरी एडवांस में रिलीज करने का आदेश जारी किया है। अगस्त और सितंबर महीने में ओणम और गणपति उत्सव जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। ऐसा ही आदेश बाकी राज्यों के लिए भी आने वाले दिनों में जारी हो सकते हैं।
केरल में 19 अगस्त को सैलरी देने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में 18 सितंबर को सैलरी देने का आदेश दिया गया है। इससे लोग त्योहारों में लोग खुल कर खर्च कर सकेंगे। पेंशनर्स को भी एडवांस में भुगतान किया जाएगा। इसके लिए बैंकों को निर्देश जारी किया गया है। सरकार के इस फैसले से डिफेंस, पोस्ट, टेलीकॉम कर्मचारियों को फायदा होगा। वित्त मंत्रालय ने इस पर तुरंत अमल करने को कहा है। जल्द ही बंगाल, यूपी, बिहार के लिए भी आदेश जारी हो सकता है।