Central Employee DA Hike 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही 2 बड़े तोहफे मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और पेंशनर्स के महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में क्रमश: 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे सैलरी में न्यूनतम 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस फैसले से देश के 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।
31 जुलाई को जारी होंगे AICPI जून के आंकड़े – 4% बढ़ सकता है DA
दरअसल, केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है। यह बढ़ोतरी लेबर मिनिस्ट्री के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करती है। अब तक मई 2023 तक के आंकड़े जारी हो चुके हैं, जिसमें महंगाई भत्ते की दर 45.57 अंक तक पहुंच गई है। अब सिर्फ जून के आंकड़े आने बाकी हैं, जो 31 जुलाई को जारी होंगे। इससे साफ हो जाएगा कि जुलाई से कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा। ऐसी उम्मीद है कि जुलाई में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। सरकार इसका ऐलान अक्टूबर-नवंबर में करेगी लेकिन ये 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा।
अधिकतम इतनी बढ़ सकती है सैलरी
यदि किसी सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, तो उसे 42% के हिसाब से उन्हें 7560 रुपये का डीए मिलता है। जब यह 46% हो जाएगा तो हर महीने 8280 रुपये महीना डीए मिलेगा। इसके अनुसार सैलरी में हर महीने 720 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। अगर किसी की सैलरी 56900 रुपये है तो उसे हर महीने 2,276 रुपये और सालाना 27,312 रुपये का फायदा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार महंगाई भत्ते के साथ एचआरए (House Rent Allowance - HRA) में भी बढ़ोतरी कर सकती है। आखिरी बार HRA जुलाई 2021 में बढ़ाया गया था और इसे बढ़ाकर 25% किया गया था। इस बार 3 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि X श्रेणी के शहरों में HRA में 3% और Y श्रेणी के शहरों में केवल 2% और Z श्रेणी के शहरों में 1% की बढ़ोतरी की जा सकती है। चूंकि सरकारी कर्मचारी का एचआरए शहर के आधार पर बढ़ाया जाता है, इसलिए इसे एक्स, वाई और जेड कैटेगरी में रखा गया है।