Get App

मदर्स डे 2021: इन 5 स्टॉक्स के साथ दें अपनी मां को वित्तीय ताकत का तोहफा

माइंडट्री, एस्कॉर्ट्स, क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर, फेडरल बैंक के शेयर्स में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2021 पर 9:06 AM
मदर्स डे 2021: इन 5 स्टॉक्स के साथ दें अपनी मां को वित्तीय ताकत का तोहफा

मदर्स डे पर आप अपनी मां की ओर से इक्विटी में निवेश कर उनका वित्तीय भविष्य मजबूत बना सकते हैं। उन्हें इक्विटी मार्केट में निवेश करना भी आप सिखा सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा रिटर्न और आमदनी का एक अतिरिक्त जरिया तो मिलेगा ही, साथ ही यह भी पता चलेगा कि आप उनकी कितनी देखभाल करते हैं।

हम आपको यहां ऐसे पांच शेयर्स के बारे में बता रहे हैं जो आप अपनी मां को उपहार के तौर पर दे सकते हैं।

एस्कॉर्ट्स (Escorts): टारगेट प्राइस - 1,573 रुपये

देश की इस बड़ी ट्रैक्टर कंपनी के पास 11 प्रतिशत से अधिक का मार्केट शेयर है। यह विशेषतौर पर देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में ट्रैक्टर का एक मजबूत ब्रांड है। फाइनेंशियल ईयर 2021 में ट्रैक्टर इंडस्ट्री की ग्रौथ का इस कंपनी को अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। ट्रैक्टर इंडस्ट्री को सरकार की ओर से अनाज की रिकॉर्ड खरीदारी के साथ ही रबी की फसल अच्छी रहने और सामान्य मॉनसून के पूर्वानुमान से फायदा मिल सकता है।

एस्कॉर्ट्स की दुनिया भर में एग्रीकल्चरल मशीनरी की बिक्री करने वाली जापान की कुबोता कॉरपोरेशन के साथ भी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। इससे आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ में मदद मिलेगी।

क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमरः टारगेट प्राइस - 480 रुपये

क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल (CGCEL) देश की प्रमुख इलेक्ट्रिकल गुड्स कंपनी है। इसकी फैन और रेजिडेंशियल पंप कैटेगरी में अच्छी मौजूदगी है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने अपने बिजनेस में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया है और इससे बेहतर रियलाइजेशन और प्रॉफिट मिलने की संभावना है।

प्रीमियम फैन कैटेगरी की कंपनी के फैन बिजनेस में अब लगभग 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी है जो फाइनेंशियल ईयर 2017 में 14 पर्सेंट थी। लाइटिंग कैटेगरी में CGCEL अधिक मार्जिन वाली स्ट्रीट लाइट्स और फिक्सचर्स पर फोकस कर रही है।

गैलेक्सी सरफेक्टेंट (Galaxy Surfactant): टारगेट प्राइस - 3,200 रुपये

ओलियोकेमिकल बेस्ड सरफेक्टेंट्स में कंपनी मार्केट लीडर है। इनका इस्तेमाल पर्सनल और होम केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो में अधिक मार्जिन वाले स्पेशिलिटी केयर प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी बढ़ा रही है।

इसे यूनिलीवर, P&G और हेंकेल जैसी ग्लोबल कंपनियों से काफी बिजनेस मिलता है। फाइनेंशियल ईयर 2021 में कंपनी की अर्निंग्स ग्रोथ में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।

माइंडट्री (MindTree): टारगेट प्राइस - 2,550 रुपये

स्टॉक मार्केट से प्रॉफिट हासिल करने के लिए ऐसी विश्वसनीय कंपनियों में निवेश करना महत्वपूर्ण है जिनके आने वाले समय में ग्रोथ करने की काफी संभावना है। ऐसी ही एक कंपनी माइंडट्री है। यह एक प्रमुख मिड-कैप IT कंपनी है और 1 अरब डॉलर से अधिक रेवेन्यू वाले L&T ग्रुप का हिस्सा है।

कंपनी की BFSI, कम्युनिकेशंस, रिटेल जैसे सेक्टर्स में अच्छी मौजूदगी है। इसने पिछले फाइनेंशियल ईयर के चौथे क्वॉर्टर में अच्छा रिजल्ट दिया था। इसकी क्वॉर्टर के आधार पर ग्रोथ 5.2 प्रतिशत रही थी।

फेडरल बैंक (Federal Bank):

यह देश के पुराने दौर के प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में शामिल है। पिछले फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वॉर्टर के अंत में इसके पास 1.6 लाख करोड़ रुपये के डिपॉजिट और लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की लोन बुक थी।

एसेट क्वालिटी को लेकर भी इसका प्रदर्शन अच्छा है। इसके नॉन-परफॉर्मिंग एसेट पिछले कुछ वर्षों से स्थिर रहे हैं। कोरोना के संकट का भी इसकी एसेट क्वॉलिटी पर कम असर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें