Get App

Mothers Day 2026: कभी घर चलाने के लिए कई नौकरियां करती थीं माये मस्क, आज उनका बेटा एलन मस्क बदल रहा दुनिया

Mothers Day 2026: आज Elon Musk दुनिया के सबसे फेमस और अमीर बिजनेसमैन में गिने जाते हैं। Tesla, SpaceX और AI जैसी कंपनियों के पीछे खड़े इस इंसान को लोग जीनियस कहते हैं। लेकिन एलन मस्क की कहानी सिर्फ टेक्नोलॉजी या अरबों डॉलर की नहीं है। इसके पीछे उनकी मां Maye Musk की लंबी संघर्ष भरी कहानी भी छिपी है..

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 10, 2026 पर 7:10 AM
Mothers Day 2026: कभी घर चलाने के लिए कई नौकरियां करती थीं माये मस्क, आज उनका बेटा एलन मस्क बदल रहा दुनिया
Mothers Day 2026: आज Elon Musk दुनिया के सबसे फेमस और अमीर बिजनेसमैन में गिने जाते हैं।

Mothers Day 2026: आज Elon Musk दुनिया के सबसे फेमस और अमीर बिजनेसमैन में गिने जाते हैं। Tesla, SpaceX और AI जैसी कंपनियों के पीछे खड़े इस इंसान को लोग जीनियस कहते हैं। लेकिन एलन मस्क की कहानी सिर्फ टेक्नोलॉजी या अरबों डॉलर की नहीं है। इसके पीछे उनकी मां Maye Musk की लंबी संघर्ष भरी कहानी भी छिपी है।

माये मस्क ने कई इंटरव्यू में बताया है कि एक समय ऐसा था जब वह तीन बच्चों को लगभग अकेले पाल रही थीं। तलाक के बाद जिंदगी आसान नहीं थी। घर चलाने के लिए उन्हें एक साथ कई काम करने पड़े। कभी मॉडलिंग, कभी डाइटिशियन का काम। कई बार आर्थिक हालात इतने मुश्किल थे कि खर्च संभालना भी चुनौती बन जाता था।

लेकिन सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने अपने बच्चों को कभी कमजोर या दूसरों पर निर्भर बनना नहीं सिखाया। एलन मस्क ने भी कई बार कहा है कि उनकी मां ने बचपन से उन्हें खुद फैसले लेना सिखाया। वह बच्चों को जरूरत से ज्यादा कंट्रोल नहीं करती थीं। उन्होंने उन्हें गिरने, सीखने और अपनी गलतियों से आगे बढ़ने की आजादी दी।

एक किस्सा माये मस्क अक्सर सुनाती हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने कभी अपने बच्चों को ये नहीं कहा कि तुम यह नहीं कर सकते। अगर एलन किसी नई चीज में दिलचस्पी दिखाते, तो वह उन्हें रोकने के बजाय एक्सप्लोर करने देती थीं। शायद यही वजह थी कि एलन बचपन से घंटों किताबों और कंप्यूटर में डूबे रहते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें