Mothers Day 2026: आज Mark Zuckerberg को पूरी दुनिया Facebook बनाने वाले टेक जीनियस के तौर पर जानती है। अरबों लोगों को जोड़ने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग बचपन से ही अलग थे। उन्हें नई चीजें समझने, मशीनों से खेलने और सवाल पूछने की आदत थी। लेकिन उनकी इस जिज्ञासा को दबाने के बजाय उनकी मां Karen Rita Kempner Zuckerberg ने हमेशा बढ़ावा दिया।
