हर साल इस्लामी कैलेंडर की शुरुआत चांद दिखने के साथ होती है, और यही परंपरा इस साल भी निभाई गई। भारत में 26 जून की शाम को जैसे ही चांद नजर आया, वैसे ही 27 जून को मुहर्रम का पहला दिन माना गया। इसके अनुसार आशूरा, जो मुहर्रम की 10वीं तारीख होती है, इस बार 6 जुलाई को मनाया जा रहा है। पहले कुछ जगहों पर चर्चा थी कि ये दिन 7 जुलाई को भी हो सकता है, लेकिन चांद दिखने के बाद ये भ्रम पूरी तरह दूर हो गया। अब ये तय हो गया कि रविवार, 6 जुलाई को ही शिया मुस्लिम समुदाय द्वारा आशूरा के रूप में मातम और
