Get App

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: हर शुक्रवार महिलाओं के खाते में होगी पैसों की बरसात, जानिए कब मिलेंगे ₹10,000 और क्या है आवेदन की तारीखें

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की अनुदान राशि प्रदान करती है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 3:38 PM
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: हर शुक्रवार महिलाओं के खाते में होगी पैसों की बरसात, जानिए कब मिलेंगे ₹10,000 और क्या है आवेदन की तारीखें

बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की। यह राशि महिलाओं को अपने खुद के स्वरोजगार या छोटा व्यवसाय शुरू करने में सहायता के रूप में दी जा रही है। योजना के तहत कुल 1.4 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, और यह प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना की किस्त सिर्फ शुक्रवार को ही बैंक के खाते में जमा की जाएंगी।

योजना का उद्देश्य और लाभ

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में बढ़ावा देना है। शुरुआत में सभी पात्र महिलाओं को ₹10,000 की पहली किस्त दी जाती है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। छह माह बाद उनके काम की प्रगति के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल सकती है। साथ ही महिलाओं को बिजनेस मैनेजमेंट और उद्यमिता का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपने कारोबार को सफल बना सकें। जीविका स्वयं सहायता समूह और ग्राम संगठन इस योजना को क्रियान्वित कर रहे हैं।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

योजना का लाभ केवल बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो। हर परिवार की केवल एक महिला ही इस योजना का लाभ उठा सकती है। अगर परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है, पेंशन प्राप्त कर रहा है या आयकर दाता है, तो वह परिवार योजना का लाभ नहीं ले पाएगा। इसके साथ योजना के तहत लाभ लेने के लिए प्रशिक्षण लेना भी अनिवार्य है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें