CNG Price Hike: मुंबई (Mumbai) में एक बार फिर CNG और PNG के दाम बढ़ाएं गए हैं। कंपनी कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी करने जा रही है। इस बढ़ोतरी में टैक्स आदि सब शामिल है। ये रेट शनिवार सुबह से लागू मानें जाएंगे। CNG के अलावा रसोई गैस PNG के रेट भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए जाएंगे।
CNG रेट में बढ़ोतरी के बात अब नई कीमत 63.50 रुपये प्रति किलो है जबकि पाइप गैस की रिवाइज कीमत 38 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी।
इस साल मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी के रेट में बीते 11 महीनों में 16 रुपये बढ़ाए गए हैं। इसका सीधा असर 8 लाख ग्राहकों पर सीधा पड़ा है। इसमें से 3 लाख निजी कार का इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। इसे अलावा सार्वजनिक परिवहन जैसे ऑटो, टैक्सी और बसों में सफर करने वाले लोग शामिल है।
साथ ही रेट में यह बढ़ोतरी पिछले तीन महीनों में यह चौथी है। काली पीली टैक्सी और ऑटोरिक्शा संघ अब की बार किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इस साल 16 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमतों में वृद्धि के बाद न्यूनतम किराए में क्रमशः 5 रुपये और 2 रुपये बढ़ाए गए हैं।