मुंबई की कुक ने सभी को किया शॉक! 18000 रुपये में 30 मिनट और 12 घर, जान लीजिए सैलरी, गुड़गांव भी रह गया पीछे

सोचिए अगर कोई व्यक्ति सिर्फ आधे घंटे आपके घर में खाना बनाकर 18,000 रुपये कमा रहा हो। ऐसा वो एक-दो नहीं, रोज 12 घरों में कर रहा हो। वह महीने का 2 लाख से ज्यादा कमा रहा है। ये सिर्फ घर-घर खाना बनाकर कमा रही कुक की कहानी है। मुंबई के कुक ने गुड़गांव को भी पीछे छोड़ दिया है

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement
सोचिए अगर कोई व्यक्ति सिर्फ आधे घंटे आपके घर में खाना बनाकर 18,000 रुपये कमा रहा हो।

सोचिए अगर कोई व्यक्ति सिर्फ आधे घंटे आपके घर में खाना बनाकर 18,000 रुपये कमा रहा हो। ऐसा वो एक-दो नहीं, रोज 12 घरों में कर रहा हो। वह महीने का 2 लाख से ज्यादा कमा रहा है। ये सिर्फ घर-घर खाना बनाकर कमा रही कुक की कहानी है। मुंबई की एक वकील आयुषी दोशी ने जब सोशल मीडिया पर अपने कुक की ये कहानी शेयर की तो X पहले ट्विटर पर बवाल मच गया।

उन्होंने लिखा कि उनके महाराज रोजाना 30 मिनट में खाना बनाकर 18,000 रुपये लेते हैं। हर घर में उन्हें चाय-नाश्ता फ्री मिलता है। और अगर समय पर पेमेंट न मिले, तो बिना कुछ कहे चुपचाप निकल जाते हैं। कोई गुडबाय भी नहीं। बस, फिर क्या था… लोगों के रिएक्शन ऐसे आने लगे जैसे किसी फिल्म का ट्रेलर वायरल हो गया हो।

आयुषी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पोस्ट में लिखा कि महाराज को समय पर पेमेंट नहीं मिला तो चुपचाप चला जाएगा। लेकिन मैं तो कंपनियों को जेंटल रिमाइंडर भेजते हुए भी कांप जाती हूं। इस ट्वीट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। हालांकि कुछ लोगों ने उनके दावे पर सवाल उठाए। एक यूज़र ने लिखा कि 18,000 रुपये तो बहुत ज्यादा है, गुरुग्राम में तो 4 से 6 हजार में कुक मिल जाता है। दूसरे ने पूछा कि 30 मिनट में वो क्या बना लेता है? पराठा और सब्जी बनाने में ही 45 मिनट लग जाते हैं।


गुरुग्राम के एक शख्स ने लिखा कि यहां आम तौर पर कुक 6 से 12 हजार लेते हैं, और हर घर में 1 घंटे काम करते हैं। वे 4 से 5 घरों में काम करके 30 से 60 हजार महीना कमा लेते हैं। कुछ लोगों ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि अगर वो सच में 30 मिनट में खाना बना लेते हैं और 12 घरों में काम कर लेते हैं तो महाराज नहीं, जादूगर हैं। कोई काला जादू होगा उनके पास।

कई यूज़र्स ने आयुषी पर क्लिकबेट या झूठी कहानियां बनाने का आरोप लगाया। इस पर आयुषी ने सफाई दी कि यह उनका निजी अनुभव है और मुंबई जैसे महंगे शहर में अच्छे महाराज इतने ही चार्ज करते हैं। उन्होंने कहा कि यह वही महाराज है जो 12 लोगों के परिवार के लिए एक दिन में 2,500 रुपये लेता है। ये ओवरचार्जिंग नहीं, बल्कि मुंबई की सच्चाई है।

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई में महंगे कुक, हाई-लिविंग कॉस्ट और लोगों की बदलती जरूरतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आज के समय में जहां कामकाजी जीवन बहुत व्यस्त हो गया है, वहीं अच्छे कुक की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए मेट्रो शहरों में घरेलू सर्विस की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं।

Gold Rate Today: शनिवार 2 अगस्त को सस्ता हुआ सोना, जानिये कितनी कम हुई कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।