Mumbai Fire: मुंबई में बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 15 लोग जख्मीं और 7 की हुई मौत

आग में घायल लोगों को भाटिया और नायर अस्पताल में भर्ती किया गया है

अपडेटेड Jan 22, 2022 पर 11:47 AM
मुंबई के ताड़देव इलाके की कमला बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर आज सुबह आग लग गई

मुंबई (Mumbai) के ताड़देव इलाके में भाटिया हॉस्पिटल के नजदीक की 20 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई जिसमें 15 लोग जख्मीं हुए है और इसमें तीन की हालत गंभीर बनी है। बिल्डिंग में लगी आग से घायल हुए लोगों को नजदीक में ही भाटिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घटना स्थल पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। ये भीषण आग बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर लगी थी। फिर आग धीरे-धीरे ये फैलती चली गई।

मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला कमला बिल्डिंग के 18वीं मंजिल पर आज सुबह आग लग गई। आग की इस भीषण घटना में 7 लोग की जान चली गई है जबकि 15 लोग से ज्यादा इस आग के कारण घायल हुए हैं। आग लगने की घटना की जानकारी जैसे ही फायर बिग्रेड को मिली। वैसे ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़िया और पानी के सात जेटी समेत अन्य अफसर आग बुझाने के घटनास्थल पर पहुंच गए।

CBI ने दर्ज किया मुंबई में EPFO के 8 कर्मचारियों पर 18.97 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस, मास्टरमाइंड फरार


इस घटना की जानकारी देते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया कि आग की इस भीषण घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें छह वृद्ध भी शामिल हैं जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 12 लोग सामन्य वार्ड में है उनकी हालत फिलहाल स्टेबल बताई गई है। वहीं तीन की हालत गंभीर होने के कारण ICU में भर्ती कराया गया है।

आग से घायल हुए 15 लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 ICU में हैं और 12 सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। वहीं चार घायलों को मुंबई के नायर अस्पताल भेजा गया है। नायर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में 2 लोगों को मृत लाया गया था। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने आग की इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने आग की घटना पर ताजा अपडेट देते हुए बताया कि आग की वजह से मरने की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।