Get App

म्यूचुअल फंड में पहली बार निवेश करने जा रहे हैं तो लार्जकैप स्कीम बेस्ट हैं, जानिए क्यों

लार्जकैप कैटेगरी के फंड बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करते हैं। इन कंपनियों के स्टॉक्स में उतारचढ़ाव कम होता है। इसलिए ये फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर हैं, जो पहली बार म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश करना चाहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2024 पर 8:18 PM
म्यूचुअल फंड में पहली बार निवेश करने जा रहे हैं तो लार्जकैप स्कीम बेस्ट हैं, जानिए क्यों
सेबी के नियम के मुताबिक, एक्टिवली मैनेज्ड लार्ज कैप फंड को अपने एसेट का कम से कम 80 फीसदी टॉप 100 कंपनियों के स्टॉक्स में करना जरूरी है।

आप इक्विटी में पहली बार निवेश कर रहे हैं तो लार्जकैप फंड आपके लिए ठीक रहेगा। MC30 आपको तीन लार्जकैप फंड्स के बारे में बता रहा है। पहले MC30 के बारे में जान लेना जरूरी है। यह सैकड़ों म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों में से चुनी गईं बेस्ट 30 स्कीमों की लिस्ट है। इसका मकसद निवेशकों को ऐसी 30 स्कीमों का विकल्प देना है, जिसमें से वे अपनी जरूरत के हिसाब से सही स्कीम का चुनाव कर सकते हैं। आपके पोर्टफोलियो में हर तरह की स्कीमों को मिलाकर सिर्फ 7-12 स्कीमें होनी चाहिए।

लार्जकैप स्कीम में निवेश के फायदे

लार्जकैप स्कीमों में इक्विटी की दूसरी कैटेगरी की स्कीमों के मुकाबले रिस्क कम होता है। सेबी के नियम के मुताबिक, एक्टिवली मैनेज्ड लार्ज कैप फंड को अपने एसेट का कम से कम 80 फीसदी टॉप 100 कंपनियों के स्टॉक्स में करना जरूरी है। लार्जकैप फंडों के रिटर्न में स्टैबिलिटी होती है, क्योंकि ये ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करते हैं, जिनकी कमाई और रेवेन्यू का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड होता है। मिडकैप और स्मॉलकैप फंडों के मुकाबले इनके एनएवी में उतारचढ़ाव कम दिखता है।

गेनिंग ग्राउंड इनवेस्टमेंट सर्विसेज के फाउंडर रवि कुमार टी वी ने कहा, "कम उतारचढ़ाव वाली स्कीम नए निवेशकों के लिए अच्छी हैं। लार्जकैप फंड्स अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में इनवेस्ट करते हैं जिससे रिस्क कम हो जाता है। साथ ही डायवर्सिफिकेशन का फायदा मिलता है।" नए निवेशक जिनके पास टॉप कंपनियों के बारे में रिसर्च करने का समय नहीं होता है, वे आसानी से लार्जकैप फंडों के जरिए बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें