Mutual Funds किन शेयरों पर लगा रहे पैसा? अकेले इस स्टॉक में हुई 7011 करोड़ की खरीदारी
Value Research के डेटा के मुताबिक अक्टूबर 2026 में एक्टिव म्यूचुअल फंड्स ने लार्जकैप में सबसे ज्यादा 7011 करोड़ रुपये के ITC शेयर खरीदे। मिडकैप में Zetwerk Manufacturing Businesses और स्मॉलकैप में JSW Dulux सबसे बड़ी खरीदारी रहे।
अक्टूबर 2026 में म्यूचुअल फंड मैनेजर्स ने सबसे ज्यादा भरोसा ITC पर दिखाया।
अक्टूबर 2026 में म्यूचुअल फंड मैनेजर्स ने सबसे ज्यादा भरोसा ITC पर दिखाया। Value Research के डेटा के मुताबिक एक्टिव म्यूचुअल फंड्स ने महीने भर में ITC के 7011 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जो लार्जकैप में सबसे बड़ी खरीदारी रही। मिडकैप में Zetwerk Manufacturing Businesses और स्मॉलकैप में JSW Dulux फंड मैनेजर्स की टॉप पसंद बने। ये डेटा सितंबर और अक्टूबर 2026 के पोर्टफोलियो डिस्क्लोजर पर आधारित है।
ITC अकेले में जोरदार खरीदारी
ITC में खरीदारी का आंकड़ा बाकी लार्जकैप शेयरों से कहीं आगे रहा। इसके बाद के 4 बड़े नाम, BSE, Samvardhana Motherson International, Divi's Laboratories और Mahindra & Mahindra में मिलाकर 6501 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए, जो ITC की अकेली खरीदारी से भी कम है। एक्टिव म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो में ITC की मौजूदा होल्डिंग 41051 करोड़ रुपये की है।
लार्जकैप टॉप 10 में HDFC Bank और Reliance भी
ITC के बाद दूसरा नंबर BSE का रहा, जिसमें 1842 करोड़ रुपये का निवेश आया और इसकी मौजूदा होल्डिंग 16875 करोड़ रुपये है। Samvardhana Motherson International में 1714 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए, जिससे म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में इसकी होल्डिंग 25459 करोड़ रुपये पहुंच गई। Divi's Laboratories में 1516 करोड़ और Mahindra & Mahindra में 1429 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई।
इसके बाद HDFC Bank में 1295 करोड़ और Reliance Industries में 1261 करोड़ रुपये लगाए गए। Billionbrains Garage Ventures में 1068 करोड़, Shriram Finance में 908 करोड़ और Bharat Electronics में 880 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ टॉप 10 की लिस्ट पूरी हुई। इन 10 शेयरों में सबसे बड़ी मौजूदा होल्डिंग HDFC Bank की है, जो 1.91 लाख करोड़ रुपये की है। दूसरे नंबर पर Reliance Industries है, जिसकी होल्डिंग 98526 करोड़ रुपये है।
मिडकैप में Zetwerk सबसे आगे
मिडकैप में सबसे ज्यादा पैसा Zetwerk Manufacturing Businesses में गया, जहां अक्टूबर में 2906 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए। इसकी मौजूदा होल्डिंग भी 2906 करोड़ रुपये ही है, यानी जितने की खरीदारी हुई, कुल होल्डिंग भी उतनी ही है।
Max Healthcare Institute में फंड मैनेजर्स ने 2301 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और इसकी होल्डिंग 15241 करोड़ रुपये है। Persistent Systems में 2203 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई, जिससे होल्डिंग 21964 करोड़ रुपये हो गई।
बाकी नामों में Zydus Lifesciences में 952 करोड़, Tube Investments of India में 901 करोड़ और Dr Reddy's Laboratories में 817 करोड़ रुपये आए। AU Small Finance Bank में 601 करोड़, PB Fintech में 466 करोड़, Max Financial Services में 454 करोड़ और Info Edge (India) में 447 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ मिडकैप की टॉप 10 लिस्ट बनी।
स्मॉलकैप में JSW Dulux की धूम
स्मॉलकैप में JSW Dulux ने बाजी मारी, जिसमें 1939 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए। म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में इसकी कुल होल्डिंग 2146 करोड़ रुपये है, मतलब होल्डिंग का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा अक्टूबर की खरीदारी के बराबर है।
Cemindia Projects में 1457 करोड़ और Bonfiglioli Transmissions में 1193 करोड़ रुपये लगाए गए। Ather Energy में 928 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई, जबकि Tonbo Imaging India में 896 करोड़ और Natco Pharma में 731 करोड़ रुपये आए। Sagility, MTAR Technologies, TD Power Systems और Bansal Wire Industries भी स्मॉलकैप की टॉप 10 लिस्ट में रहे।
इन स्मॉलकैप शेयरों में सबसे बड़ी मौजूदा होल्डिंग Ather Energy की है, जो 12930 करोड़ रुपये है। इसके बाद TD Power Systems की होल्डिंग 6065 करोड़ रुपये और MTAR Technologies की 5218 करोड़ रुपये है।
इन आंकड़ों को कैसे पढ़ें
म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो डिस्क्लोजर से ये पता चलता है कि फंड मैनेजर्स पैसा कहां लगा रहे हैं और किन कंपनियों में संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। लेकिन इन खरीदारियों को सीधे शेयर खरीदने की सलाह नहीं मानना चाहिए।
खरीदे गए शेयरों की वैल्यू महीने के आखिर के शेयर भाव से निकाली गई है। ये जरूरी नहीं कि ये नेट खरीदारी हो, क्योंकि उसी दौरान बेचे गए शेयरों को इसमें घटाया नहीं गया है। मान लीजिए एक फंड ने कोई शेयर खरीदा और दूसरे ने वही शेयर बेच दिया, तो सिर्फ खरीदारी का आंकड़ा पूरी तस्वीर नहीं दिखाता। इसी तरह मौजूदा होल्डिंग भी पोर्टफोलियो में रखे शेयरों की वैल्यू है, जो शेयर के भाव के साथ ऊपर नीचे होती रहती है।
इसलिए म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो में बदलाव देखकर पैसा लगाने से पहले निवेशकों को कंपनी की कमाई की ग्रोथ, वैल्यूएशन, कारोबार की बुनियाद और आगे की संभावनाओं को जरूर परखना चाहिए।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।