Get App

National Pension System: PFRDA ने NPS में एंट्री की उम्र सीमा 65 से बढ़ाकर 70 साल करने का दिया प्रस्ताव

पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA ने नेशनल पेंशन सिस्टम में एंट्री की उम्र सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2021 पर 5:40 PM
National Pension System: PFRDA ने NPS में एंट्री की उम्र सीमा 65 से बढ़ाकर 70 साल करने का दिया प्रस्ताव

जल्द ही 70 साल तक के बुजुर्ग नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) की स्कीम्स में निवेश कर पाएंगे और EPF या PPF के मुकाबले अपने निवेश पर अधिक रिटर्न पा सकेंगे। दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में एंट्री की उम्र सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। PFRDA की योजना NPS में एंट्री की उम्र सीमा 65 साल से बढ़ाकर 70 साल करने की है।

पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि अगर कोई 60 साल की उम्र से अधिक का व्यक्ति NPS के साथ जुड़ता है तो उसे 75 साल की उम्र तक NPS अकाउंट को कंटीन्यू करने की इजाजत दी जाए। आपको बता दें कि अभी NPS सब्सक्राइबर्स के लिए मैक्सिसम मैच्योरिटी एज 70 साल है।

PFRDA ने NPS में एक मिनिमम गारंटीड पेंशन प्रोडक्ट (Minimum Guaranteed Pension Product) शुरू करने का भी सुझाव दिया है। अभी NPS अकाउंटहोल्डर्स को कितनी पेंशन मिलेगी यह इस बाक पर निर्भर करता है कि पेंशन फंड का प्रदर्शन कैसा रहा है। अगर आपने 60% इक्विटी और 40% डेट में निवेश किया है तो आपको 10% तक सालाना रिटर्न मिल सकता है।

PFRDA ने कहा कि अगले 15 से 20 दिनों के भीतर मिनिमम गारंटीड पेंशन प्रोडक्ट को लेकर एक रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल पेश किया जाएगा। PFRDA के चेयरमैन सुप्रतीम बंधोपाध्याय ने कहा कि पिछले 3.5 साल में 60 साल से अधिक उम्र के 15,000 लोगों ने NPS को सब्सक्राइब किया है। इस वजह से पेंशन रेगुलेटर ने NPS में एंट्री की एज लिमिट को 65 साल से 70 साल करने का प्रस्ताव दिया है।

PFRDA इस योजना पर भी काम कर रहै है कि अगर किसी का पेंशन फंड 5 लाख से कम है तो वह अपने NPS अकाउंट से 100% फंड निकाल सके। अभी 2 लाख रुपये से कम के पेंशन फंड पर यह नियम लागू है। आपको बता दें कि यह रकम पूरी तरह टैक्स फ्री होगा। PFRDA ने इस फाइनेंशियल ईयर में 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने का लक्ष्य रखा है। साथ ही PFRDA को उम्मीद है कि अटल पेंशन योजना और NPS को मिलाकर FY22 में 1 करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जुड़ेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें