National Pension System: ज्यादातर सभी लोग चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद लाइफ आसानी से चले। उन्हें पैसों को लेकर किसी भी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए लोग अक्सर नौकरी या बिजनेस के दौरान ही निवेश करना शुरू कर देते हैं। ताकि, नौकरी से रिटायर होने के बाद भी आपको नियमित आय मिलती रहती है। पेंशन आपको पैसों की कमी नहीं होने देती। सरकार की ओर से कई पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं और इनमें से एक है नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)। इस योजना के तहत कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है।
NPS में रिटायरमेंट के बाद एक बड़ी रकम मिलने के अलावा हर महीने पेंशन का फायदा भी मिलता है। एनपीएस की वेबसाइट के जरिए आप इसमें निवेश कर सकते हैं और यहां रिटर्न और फायदे को आसानी से समझ सकते हैं। यहां आपको एनपीएस कैलकुलेटर भी मिल जाएगा। जहां आप जान सकेंगे कि कितना निवेश करने पर आपको कितनी पेंशन मिल पाएगी।
कम निवेश में मिलेगा ज्यादा फायदा
नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत बहुत कम पैसा निवेश करके भी ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। आप रोजाना 100 रुपये बचाकर 57,000 रुपये की मासिक पेंशन पा सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन..
कम उम्र में निवेश शुरू करने से मिलता है ज्यादा फायदा
अगर आप 25 साल की उम्र में एनपीएस में 1500 रुपये यानी 50 रुपये रोजाना निवेश करना शुरू करते हैं, तो 60 साल की उम्र तक कुल पूंजी 57,42,416 रुपये होगी। हालांकि, इसके लिए सालाना ब्याज 10 फीसदी होना चाहिए। आप 75 साल की आयु तक भी इसमें निवेश कर सकते हैं। तब आपको हर महीने 28,712 रुपये पेंशन मिलेगी। अगर एन्युटी के 40 फीसदी पर पेंशन लेत हैं तो 11,485 रुपये पेंशन मिलेगी। इसमें आपको 34 लाख रुपये मिल जाएंगे।
100 रुपये रोजाना पर इतनी मिलेगी पेंशन?
अगर आप 25 साल की उम्र से हर महीने 3000 रुपये यानी रोजाना 100 रुपये निवेश करना शुरू करते हैं तो एनपीएस कैलकुलेटर के मुताबिके 60 के बाद 1,14,84,831 रुपये जमा हो जाएंगे। यदि इस पैसे से 100% पर पेंशन लेते हैं तो हर महीने 57,412 रुपये पेंशन मिलेगी। यदि सिर्फ 40% पर पेंशन लेते हैं तो 22,970 रुपये पेंशन मिलेगी। इसमें से 68 लाख रुपये तक आप निकाल सकते हैं।