Get App

Netflix ने पहली बार लॉन्च किया Free Plan, सिर्फ ये लोग उठा पाएंगे फायदा- जानें डिटेल्स

Netflix लोगों को अपनी सर्विस से जोड़ने के लिए कई तरह के तरीके अपनाता रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2021 पर 6:37 PM
Netflix ने पहली बार लॉन्च किया Free Plan, सिर्फ ये लोग उठा पाएंगे फायदा- जानें डिटेल्स

Netflix लोगों को अपनी सर्विस से जोड़ने के लिए कई तरह के तरीके अपनाता रहता है। बीते साल कई फिल्में बिना सब्सक्रिप्शन के देखने के लिए मुफ्त कर दी थीं। अब नेटफ्लिक्स एक बार फिर फ्री प्लान लेकर आप सीजन को बिना विज्ञापन के देख पाएंगे।

फ्री प्लान में मिलेगा इतना कुछ

फ्री प्लान में कुछ ही फिल्में और सीरीज देखने को मिलते थे, लेकिन इस बार नेटफ्लिक्स ने सबकुछ फ्री रखा है। यानी यूजर्स सभी तरह का कंटेंट देख पाएंगे।  यूजर्स को फ्री प्लान का फायदा लेने के लिए रजिस्टर करना होगा। साथ ही पेमेंट डिटेल्स भी भरनी होगी लेकिन पेमेंट नहीं करनी होगी। नेटफ्लिक्स को उम्मीद है कि इससे उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा होगा। वह बाद में सब्सक्राइब करके पेमेंट करेंगे।

Mahant Narendra Giri Death: महंत नरेंद्र गिरि के मौत मामले की होगी CBI जांच, योगी सरकार ने की सिफारिश

ऐसा पहली बार कर रहा है नेटफ्लिक्स

यह पहली बार है जब नेटफ्लिक्स एक फ्री में सर्विस दे रहा है। साथ ही इस योजना में विज्ञापन भी नहीं है।इस योजना में माता-पिता के नियंत्रण और बच्चे के प्रोफाइल जैसी विशेषताएं हैं जो इसके पेमेंट करने पर ग्राहकों को मिलेगा। ये फ्री सर्विस केन्या में शुरू हुई है। हालांकि, यह दूसरे देशों में कब और कहां उपलब्ध होगा, इसकी कोई खबर नहीं है।

भारत में नेटफ्लिक्स 2 प्लान ऑफर करती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें