Get App

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई बैंकिंग और फाइनेंशियल नियम, जानिए आपको क्या करना होगा बदलाव

New Rules from 1 November 2025: 1 नवंबर 2025 से देशभर में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम ग्राहकों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 12:35 PM
1 नवंबर से बदल जाएंगे कई बैंकिंग और फाइनेंशियल नियम, जानिए आपको क्या करना होगा बदलाव
New Rules from 1 November 2025: 1 नवंबर 2025 से देशभर में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं।

New Rules from 1 November 2025: 1 नवंबर 2025 से देशभर में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम ग्राहकों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ेगा। इनमें बैंक नॉमिनेशन की नई सुविधा, SBI कार्ड के बदले हुए चार्ज, यूनिफाइड पेंशन स्कीम की नई डेडलाइन और जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के प्रोसेस में बदलाव शामिल है। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

1. बैंक खातों में अब जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

बैंक खाताधारकों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। 1 नवंबर से खाते में केवल एक नहीं बल्कि चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा मिलेगी। अब तक ग्राहक सिर्फ एक ही व्यक्ति को नॉमिनी बना सकते थे।

नए नियमों के तहत, ग्राहक चाहें तो चारों नॉमिनियों को एक साथ (simultaneous) या क्रमवार (successive) तरीके से जोड़ सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि किसी अनहोनी की स्थिति में दावे का प्रोसेस ज्यादा आसान और पारदर्शी होगी। हालांकि, बैंक लॉकर के लिए केवल क्रमवार नॉमिनेशन की ही अनुमति होगी। यानी अगर पहला नॉमिनी उपलब्ध नहीं है, तो दूसरा नॉमिनी उसका स्थान लेगा। इससे विवादों और देरी की संभावना काफी कम हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें