UPI Rules: बड़े-बड़े मॉल से लेकर ठेले पर लगने वाले सब्जी की दुकानों तक आजकल लोग हर जगह UPI से पेमेंट करते हैं। भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। वहीं अब यूपीआई पेमेंट को लेकर एक खबर आई है। अब यूपीआई से ट्रांजैक्शन फेल या पैसा अटकने पर रिफंड के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। झट से पैसा मिल जाएगा। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने अब चार्जबैक अनुरोधों के लिए स्वीकृति और अस्वीकृति प्रक्रिया को ऑटोमेटेड कर दिया है।
