Visa Free Countries for Indians: दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां वीजा की जरूरत नहीं होती है। अगर आप भी क्रिसमस और नए साल के लिए विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन 6 वीजा फ्री देशों का ऑप्शन देख सकते हैं। इन छह देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिल रही है। यहां वीजा ऑन अराइवल मिलता है या वीजा की जरूरत नहीं होती। सिर्फ भारतीय पासपोर्ट से बात बन जाती है। पूरी दुनिया में भारतीयों के लिए कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां आपको वीजा लेने की भी जरूरत नहीं है। इन देशों में आप सिर्फ अपने पासपोर्ट से एक महीना से तीन महीना आराम से घूम सकते हैं।
