देश के नेशनल हाईवे को और साफ-सुथरा बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अगर कोई यात्री टोल प्लाजा पर गंदे टॉयलेट की शिकायत करता है, तो उसे ₹1,000 का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम सीधे उस व्यक्ति के FASTag अकाउंट में जमा होगा। यह योजना पूरे भारत के नेशनल हाईवे पर 31 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।