UPI Payment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने UPI पेमेंट पर छूट को बढ़ा दिया है। अब बिना किसी OTP के यूपीआई से कुछ पेमेंट कर पाएंगे। सरकार ने 1,00,000 रुपये तक की ऑटोडेबिट वाली UPI पेमेंट पर OTP की छूट दी है। यानी, अब इस तरह की पेमेंट बिना ओटीपी के हो जाएगी। RBI ने UPI ऑटो पेमेंट की सीमा बढ़ाने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। इससे यूपीआई का इस्तेमाल कर ऑटो डेबिट करने वाले यूजर्स को थोड़ी राहत मिलेगी।
