बाजार में गिरावट थमने के संकेत नहीं, आज टॉप के टॉप इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

बाजार जानकारों का कहना है कि मार्केट के करेंट पैटर्न से इस बात के संकेत हैं कि बाजार में अब डाउनवर्ड रिवर्सल देखने को मिल सकता है। बाजार में शॉर्ट टर्म में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 11:27 AM
बाजार में अभी और कमजोरी देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते निफ्टी हमें 16,750 के स्तर तक जा सकता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17,180 के स्तर पर रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कमजोरी के रुझान के साथ कंसोलीडेशन मूवमेंट दिखाने के बाद शुक्रवार के कारोबार में भारतीय बाजार औंधे मुंह गिर गए। NSE Nifty 263 अंक गिरकर 16,985 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 889 अंक गिरकर 57,011 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में भी 930 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी और ये 35,618 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का कहना है कि मार्केट के करेंट पैटर्न से इस बात के संकेत हैं कि बाजार में अब डाउनवर्ड रिवर्सल देखने को मिल सकता है। बाजार में शॉर्ट टर्म में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।

बढ़ती महंगाई पर सरकार का वार, वित्त मंत्रालय ने दिए 7 कमोडिटीज के वायदा ट्रेडिंग पर रोक लगाने के निर्देश

आज के लिए क्या हो इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि नीचे की छलांग मारने की बुल्स की कोशिश बेकार जाती दिखी और लॉन्ग टर्म चार्ट पैटर्न के मुताबिक बाजार में डाउनट्रेंड कॉन्टीन्यूएशन पैटर्न देखने को मिला। बाजार में अभी और कमजोरी देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते निफ्टी हमें 16,750 के स्तर तक जा सकता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17,180 के स्तर पर रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।


आज के इंट्राडे ट्रेडिंग स्टॉक जिनमें आज के आज हो सकती है जोरदार कमाई

Choice Broking के सुमित बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स

HCL Tech: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -1237 रुपए, स्टॉप लॉस - 1147 रुपए

NAM India: वर्तमान भाव पर बेचें, लक्ष्य - 310 रुपए, स्टॉप लॉस - 360 रुपए

GCL Securities के रवि सिंघल की इंट्राडे कॉल

Bajaj Finserv: बेचें -16250 रुपए, लक्ष्य -15555 रुपए, स्टॉप लॉस -16555 रुपए

ShareIndia के रवि सिंह की इंट्राडे कॉल

Wipro: खरीदें - 680 रुपए के आसपास, लक्ष्य -710 रुपए, स्टॉप लॉस - 670 रुपए

बाजार में गिरावट थमने के संकेत नहीं, आज टॉप के टॉप इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

Proficient Equities के मनोज डालमिया की इंट्राडे कॉल

Butterfly Gandhimathi Appliances: खरीदें - 1051 रुपए के आसपास, लक्ष्य -1117 रुपए, स्टॉप लॉस - 1019 रुपए

Tradingo के पार्थ न्याति की इंट्राडे कॉल

Sterlite Technologies: खरीदें 292 रुपए के आसपास, लक्ष्य - 305 रुपए, स्टॉप लॉस - 285

Cholamandalam Investment: बेचें -511 रुपए के आसपास, लक्ष्य -490, स्टॉप लॉस- 520 रुपए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।