Noida: कल गुरुवार 21 अगस्त को नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानें कारण

Noida: गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर है। जिले के प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है कि गुरुवार 21 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला गुरु द्रोणाचार्य मेले को देखते हुए लिया गया है

अपडेटेड Aug 20, 2025 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement
Noida: गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर है।

Noida: गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर है। जिले के प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है कि गुरुवार 21 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला गुरु द्रोणाचार्य मेले को देखते हुए लिया गया है, जो हर साल ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में आयोजित होता है।

दरअसल, मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं और इलाके में भारी भीड़ रहती है। इसके चलते ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने छुट्टी घोषित की है। आदेश के मुताबिक जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल नर्सरी से कक्षा 12 तक 21 अगस्त को बंद रहेंगे।

अगले हफ्ते भी मिलेंगी छुट्टियां


छात्रों को इस महीने लगातार छुट्टियों का फायदा मिलेगा। 21 अगस्त के बाद बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, 26 अगस्त को ओणम की शुरुआत पर भी देशभर में स्कूलों की छुट्टी होगी। यानी छात्रों के लिए अगस्त का आखिरी हफ्ता त्यौहारों और छुट्टियों से भरा रहेगा।

क्या है गुरु द्रोणाचार्य मेला?

गुरु द्रोणाचार्य मेला हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह मेला महाभारत काल के प्रसिद्ध गुरु द्रोणाचार्य की याद में आयोजित होता है, जिन्होंने कौरवों और पांडवों को शिक्षा दी थी। मेले का आयोजन श्री द्रोण नाट्यशाला परिसर में होता है और यह करीब 10 दिनों तक चलता है। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

पिछले साल भी हुए थे स्कूल बंद

गुरु द्रोणाचार्य मेले के चलते पिछले वर्षों में भी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां की गई थीं। 12 सितंबर 2023 को भी प्रशासन ने सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रखने का आदेश दिया था। 30 अगस्त 2024 को भी जिले के सभी स्कूलों को बंद रखा गया था। उस समय जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया था कि स्कूलों में कोई अतिरिक्त क्लास या प्रैक्टिस सेशन भी आयोजित नहीं होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे छुट्टी की जानकारी समय रहते अभिभावकों और छात्रों तक पहुंचा दें। साथ ही आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अपने ही घर का सपना बना ‘हाउसिंग हॉरर’, क्या आप भी फंसे हैं पजेशन तक No EMI स्कीम में?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।