नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को देनी होगी यूजर फीस, ये होंगे चार्जेस

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब यूज़र डेवलपमेंट फीस (UDF) चुकानी होगी। एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने नए एयरपोर्ट के लिए चार्ज तय कर दिए हैं

अपडेटेड Sep 01, 2025 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब यूज़र डेवलपमेंट फीस (UDF) चुकानी होगी।

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब यूज़र डेवलपमेंट फीस (UDF) चुकानी होगी। एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने नए एयरपोर्ट के लिए चार्ज तय कर दिए हैं।

ये होंगे चार्जेस

इंटरनेशनल डिपार्चर पर यात्रियों से 980 रुपये UDF लिया जाएगा। इंटरनेशनल अराइवल पर यह शुल्क 420 रुपये रहेगा। घरेलू जानें वाले यात्रियों को 490 रुपये और आने वाले यात्रियों को 210 रुपये UDF देना होगा। ये चार्जेस एयरपोर्ट ऑपरेटर की मांग से काफी कम हैं। कंपनी ने इंटरनेशनल उड़ानों पर 1,380 रुपये और घरेलू उड़ानों पर 690 रुपये UDF की मांग की थी। इसका मतलब है कि नोएडा से दुबई का राउंड ट्रिप करने वाले यात्री को कुल 1,400 रुपये UDF चुकाना होगा। वहीं, मुंबई जैसे घरेलू राउंड ट्रिप पर 700 रुपये का UDF लगेगा।


एयरलाइंस के लिए लैंडिंग चार्जेस

यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइंस को भी मोटे चार्जेस देने होंगे। लैंडिंग चार्ज विमान के वजन के आधार पर तय किए गए हैं।

घरेलू उड़ानों के लिए 725 रुपये प्रति 1,000 किलोग्राम

इंटरनेशनल उड़ानों के लिए 1,088 रुपये प्रति 1,000 किलोग्राम

उदाहरण के तौर पर 80,000 किलोग्राम वजन वाले एयरबस A320 या बोइंग 737 जैसे विमान पर घरेलू उड़ान की लैंडिंग फीस लगभग 58,000 रुपये और इंटरनेशनल उड़ान की फीस लगभग 87,000 रुपये होगी। वहीं, बोइंग 777 या एयरबस A350 जैसे बड़े विमानों पर ये खर्च और ज्यादा होगा।

नोएडा एयरपोर्ट 2025-26 (FY26) में ऑपरेशन शुरू करेगा। पहले साल करीब 59.4 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। FY27 में यह संख्या 90.1 लाख, FY28 में 1.19 करोड़, FY29 में 1.54 करोड़ और FY30 तक 1.86 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है। पांच साल में कुल 6.1 करोड़ यात्रियों के एयरपोर्ट से गुजरने का अनुमान है, जिनमें लगभग 5.8 करोड़ घरेलू और 31 लाख इंटरनेशनल यात्री शामिल होंगे।

इनहेरिटेड गोल्ड बेचने पर कैसे लगेगा टैक्स? जानिए क्या कहते हैं नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।