Get App

नोएडा मे 2 लोगों के साथ हुई 1.40 करोड़ रुपये की ठगी! शेयर बाजार में प्रॉफिट के नाम पर किया फ्रॉड

नोएडा के दो लोगों से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की है। सेक्टर 75 की गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाली त्रिशला ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ महीने पहले 'ब्लैकरॉक स्टॉक क्लब' नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2024 पर 6:15 PM
नोएडा मे 2 लोगों के साथ हुई 1.40 करोड़ रुपये की ठगी! शेयर बाजार में प्रॉफिट के नाम पर किया फ्रॉड
नोएडा के दो लोगों से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की है।

नोएडा के दो लोगों से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की है। सेक्टर 75 की गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाली त्रिशला ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ महीने पहले 'ब्लैकरॉक स्टॉक क्लब' नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। इस ग्रुप में एक महिला ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने की जानकारी दी और एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) प्रीति यादव ने बताया कि पीड़ितों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं।

शिकायत के अनुसार त्रिशला को शुरुआत में अपने निवेश पर कुछ लाभ मिला, जिससे उन्हें इस सिस्टम पर भरोसा हो गया और उन्होंने 1 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। लेकिन जब उन्होंने अपनी राशि वापस निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से हटा दिया और पैसे लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने त्रिशला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह, सेक्टर 16 के रोहित चावला ने भी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनसे 40.70 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।

शेयर बाजार के निवेश घोटालों से कैसे बचें?

कोई भी निवेश पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता। अगर कोई आपको गारंटीड रिटर्न का वादा करता है, तो यह एक घोटाला हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें