Happy Workplace: ऑफिस वर्कप्लेस को हैप्पी बनाने के लिए सैलेरी, काम और ऑफिस का माहौल महत्व रखता है। दरअसल, ग्लोबल मैचिंग और हायरिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में 2023 में भारतीय कर्मचारियों के बीच वर्कप्लेस हैप्पीनेस को लेकर खुलासा किया है। सर्वे इस बात पर प्रकाश डालता है कि कर्मचारियों को काम पर क्या खुशी मिलती है और अलग-अलग कारण इसको कैसे प्रभावित करते हैं।
