National Pension System (NPS) की कई खासियतें हैं। लेकिन, ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल 50,000 रुपये का एक्स्ट्रा टैक्स बेनिफिट हासिल करने के लिए करते हैं। कुछ हद तक इसकी वजह यह है कि इसमें लिक्विडिटी नहीं है। दूसरा, आपके लिए एनुइटी खरीदना जरूरी है। साथ ही एनुइटी इनकम पर टैक्स लगता है।
