Get App

NRI के लिए मुश्किल नहीं है लोन लेकर इंडिया में घर खरीदना, जानिए लोन के लिए क्या-क्या शर्तें हैं

NRI की इंडिया में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में निवेश करने में दिलचस्पी बढ़ रही है। एक सर्वे के मुताबिक, करीब 53 फीसदी एनआरआई इंडिया में अपने परिवार के सदस्यों के लिए घर खरीदना चाहते हैं। 43 फीसदी निवेश के लिए घर खरीदना चाहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 6:07 PM
NRI के लिए मुश्किल नहीं है लोन लेकर इंडिया में घर खरीदना, जानिए लोन के लिए क्या-क्या शर्तें हैं
NRI के इंडिया में प्रॉपर्टी में निवेश के लिए फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 (FEMA) और RBI के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

कई एनआरआई इंडिया में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं। रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म नोब्रोकर की एक स्टडी से पता चला है कि कुछ साल पहले इंडिया के रियल एस्टेट में कुल निवेश में एनआरआई की हिस्सेदारी 10 फीसदी तक थी। 2023 में यह बढ़कर 15 फीसदी हो गई। 2025 तक इसके 20 फीसदी तक पहुंच जाने का अनुमान है। एक दूसरे सर्वे के मुताबिक, करीब 53 फीसदी एनआरआई इंडिया में अपने परिवार के सदस्यों के लिए घर खरीदना चाहते हैं। 43 फीसदी निवेश के लिए घर खरीदना चाहते हैं।

फेमा और आरबीआई के नियमों का पालन करना होगा

NRI के इंडिया में प्रॉपर्टी में निवेश के लिए फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 (FEMA) और RBI के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। खासकर, अगर एनआरआई इंडिया में घर खरीदने के लिए लोन लेना चाहता है तो उसे कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। पहला, एनआरआई के लिए होम लोन का इंटरेस्ट रेट कुछ ज्यादा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर बैंक एनआरआई को ज्यादा रिस्क वाले ग्राहक की कैटेगरी में रखते हैं, क्योंकि वे इंडिया से बाहर रहते हैं।

एग्रीकल्चरल लैंड और फॉर्म हाउस खरीदने की इजाजत नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें