विदेश में रहते हैं और भारतीय शेयर बाजार से मुनाफा कमाना चाहते हैं तो ऐसे शुरू करें निवेश

विदेश में रहने वाले भारतीय भी BSE और NSE में निवेश कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी शर्तों को

अपडेटेड Apr 14, 2022 पर 1:24 PM
शेयरों में ट्रेडिंग के लिए विदेश में रहने वाले भारतीयों के पास NRI अकाउंट होना जरूरी है

NRI News Updates: दुनिया भर के अलग-अलग देशों में भारतीय नौकरी कर रहे हैं। खासतौर पर IT कंपनियों का बिजनेस बढ़ने के बाद NRI (Non Resident Indian) की संख्या तेजी से बढ़ी है। अगर आप एक फाइनेंशियल ईयर में 183 दिन विदेश में रहते हैं तो आप NRI कैटेगरी में आते हैं।

एक तरफ NRI की संख्या बढ़ी है तो दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार की ग्रोथ भी शानदार रही है। ऐसे में कई NRI भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या NRI को भारतीय स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने की इजाजत है? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

NRI कैसे शुरू कर सकता है ट्रेडिंग?


कोई NRI बीएसई या एनएसई में शेयर खरीद या बेच सकता है। लेकिन, इसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। आपको सबसे पहले NRI ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खोलने होंगे। ब्रोकरेज कंपनियां NRI ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट ओपन करने की सुविधा देती हैं। इसके लिए आपको RBI से पोर्टफोलियो इनवेस्टमेंट स्कीम (PINs) की इजाजत लेनी होगी। इसके बाद NRE डीमैट अकाउंट या NRO डीमैट अकाउंट ओपन कर सकते हैं।

पोर्टफोलियो इनवेस्टमेंट स्कीम क्या है?

पोर्टफोलियो इनवेस्टमेंट स्कीम (PIS) के तहत RBI किसी NRI को भारतीय शेयरों में ट्रेडिंग की इजाजत देता है। जिस बैंक में NRI का बैंक अकाउंट होता है, उसके जरिए PIN के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

7th Pay Commission: सरकार ने इन सभी विभागों का बढ़ाया DA और DR, जारी किया सरकारी आदेश

NRI बैंक अकाउंट जरूरी है?

आम तौर पर NRI बनते ही व्यक्ति NRI बैंक अकाउंट ओपन कर लेता है। अगर किसी वजह से आपने अब तक एनआरआई अकाउंट ओपन नहीं किया है तो इसे ओपन करना होगा। शेयरों में ट्रेडिंग के लिए NRI अकाउंट होना जरूरी है। इसके लिए आप PIS अकाउंट ओपन कर सकते हैं।

PIS अकाउंट आपको इंडियन कंपनियों के शेयर या डिबेंचर खरीदने या बेचने की सुविधा देता है। आप बैंक में एनआरई अकाउंट ओपन कर सकते हैं। यह अकाउंट ऐसे लोगों के लिए है, जिन्हें विदेशी मुद्रा में सैलरी मिलती है, लेकिन वे बैंक अकाउंट में इसे इंडियन करेंसी में रखना चाहते हैं। आप एनआरओ अकाउंट भी ओपन कर सकते हैं। यह किसी एनआरआई को रेंट, बिजनेस आदि से होने वाली इनकम इंडियन करेंसी में रखने की सुविधा देता है।

क्या म्यूचुअल फंड में भी इनवेस्ट करने की इजाजत है?

अगर आपने एनआरआई ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट ओपन कर लिया है। साथ ही PIN ले लिया है और पीआईएस बैंक अकाउंट ओपन कर लिया है तो आप म्यूचुअल फंड में भी इनवेस्ट कर सकते हैं।

ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म एनआरआई अकाउंट ओपन करने की सुविधा देते हैं। एक ही ब्रोकरेज फर्म में आपका एनआरआई ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट ओपन हो जाएगा। ब्रोकरेज फर्मों का बैंकों से समझौता होता है। इसके तहत वे आपको पीआईएस अकाउंट खोलने में भी मदद कर सकते हैं। कुछ ब्रोकरेज कंपनियां एनआरआई को पूरा पैकेज ऑफर करती हैं। इसमें ट्रेडिंग, डीमैट के साथ ही बैंक अकाउंट शामिल होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।