सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के मिराज वोरा, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और LKP Securities के गौरव बिस्सा के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
पहले दिन मिरज वोरा की टॉप कॉल BAJAJ FINANCE रही जिसने 3.3% का रिटर्न दिया
पहले दिन गौरव बिस्सा की टॉप कॉल DEEPAK FERT रही जिसने 5.4% का रिटर्न दिया
पहले दिन मिराज वोरा के सुझाये स्टॉक्स ने 2.01% का रिटर्न दिया
पहले दिन अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 2.47% का रिटर्न दिया
पहले दिन गौरव बिस्सा के सुझाये स्टॉक्स ने 5.24% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स द्वार आज सुझाये हुए कमाई वाले दमदार स्टॉक्स
IDBI Capital के मिराज वोरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hindustan Aeronautics
मिराज ने कहा कि इसमें 1257 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1380 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1215 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Pidilite
अमित ने इस स्टॉक में 2522 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2470 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2650 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP Securities के गौरव बिस्सा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Welspun India
गौरव ने कहा कि इस स्टॉक में 150 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 165 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 146.5 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
IDBI Capital के मिराज वोरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY IEX
मिराज ने कहा कि इसमें 262 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 295 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 252 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।