Onion Price: सरकार को उम्मीद है कि जनवरी 2024 तक प्याज के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक आ सकते हैं। कन्ज्यूमर मामलों के सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जनवरी तक प्याज की कीमतें मौजूदा औसत कीमत 57.02 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ जाएंगी। पिछले हफ्ते सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की रिटेल कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम को पार करने और मंडियों में कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रहने के बाद अगले साल मार्च 2034 तक प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है।
