स्टॉक मार्केट्स पर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई का असर नहीं दिखा। 2:44 बजे सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 80,740 प्वाइंट्स पर चल रहा था। निफ्टी में भी 40 अंक की तेजी थी। यहां तक कि शेयर बाजार की दिशा का संकेत देने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स में गिरावट दिख रही थी। इसके गिरने पर मार्केट में तेजी आती है और इसके चढ़ने पर मार्केट में गिरावट आती है। हालांकि, निवेशकों में डर का माहौल है। उन्हें लगता है कि अगर पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों देशों के बीच युद्ध भड़क सकता है।
