Pan and Aadhar Linking: सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने में देरी के लिए जुर्माने के रूप में 600 करोड़ रुपये से अधिक पैसा कलेक्ट किया है। अभी भी लगभग 11.48 करोड़ PAN नंबर आधार से लिंक नहीं है। संसद में आज इस बात की जानकारी दी गई। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि छूट वाली केटेगरी को छोड़कर 29 जनवरी 2024 तक आधार से लिंक नहीं होने वाले पैन की संख्या 11.48 करोड़ है।
