Paytm: जब किसी का बुरा दौर आता है, तो आता ही चला जाता है। रोज बुरी खबरें सुनने को मिलती है। कुछ ऐसा ही पेटीएम (Paytm) के साथ हो रहा है। किराना क्लब के एक सर्वे के अनुसार पिछले हफ्ते पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरबीआई के प्रतिबंधों के बाद 42 प्रतिशत मॉम-एंड-पॉप स्टोर्स यानी किराना स्टोर्स पेटीएम से दूर चले गए हैं और अन्य मोबाइल पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
