भारतीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलने से कई कारोबारी नई ऊंचाईयों पर पहुंच चुके हैं। कई युवा कारोबारी कम उम्र में ही कारोबारी सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। एक ऐसा ही नाम उभरकर आया है पर्ल कपूर का.. उन्होंने सिर्फ 27 साल की उम्र में कारोबार की गलियों में अपना नाम दर्ज कर दिया है। Web3 के स्टार्टअप जायबर 365 (Zyber) के फाउंडर पर्ल कपूर ने अपना नाम इंडिया के यंगेस्ट बिलेनियर (Youngest Billionaire of India) में नाम लिखवा लिया है। पर्ल कपूरी की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर है।
