Pension Guidelines: रक्षा मंत्रालय ने सेवानिवृत्त कर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। रक्षा मंत्रालय (MoD) ने पेंशन भुगतान आदेश (PPO) में सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम और जन्मतिथि को अपडेट करने के लिए एक नई सरल प्रक्रिया शुरू की है। यह कदम एक त्रि-सेवा समिति की सिफारिशों पर आधारित है, जिसकी अध्यक्षता सैन्य कार्मिक के अतिरिक्त महानिदेशक (नीति एवं योजना) ने की थी। भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग (DESW) ने अक्टूबर 2024 में जारी एक निर्देश के माध्यम से इस आसान प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी।
