Get App

Personal Finance: जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही हो तो आपको निवेश नहीं अपने खर्च को घटाना चाहिए

शेयर, डेट, गोल्ड, कमोडिटीज और क्रिप्टोकरेंसीज सहित सभी एसेट्स की कीमतें हाई लेवल पर चल रही हैं। इस साल (2025) इनवेस्टर्स ने भारी मुनाफा कमाए हैं। आईपीओ मार्केट में इनवेस्टर्स की जबर्दस्त दिलचस्पली दिख रही है। हाल में आए लेंसकार्ट के आईपीओ में शेयर की कीमत अर्निंग्स का 230 गुना थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 9:06 PM
Personal Finance: जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही हो तो आपको निवेश नहीं अपने खर्च को घटाना चाहिए
फाइनेंशियल एसेट्स, गोल्ड और क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले पांच सालों में आई तेजी बबल का संकेत दे रही है।

किसी फ्लाइट के बिजनेस क्लास में ट्रैवल करने के बाद जनरल क्लास में ट्रैवल करना अच्छा नहीं लगता। ओमेगा की घड़ी पहनने के बाद साधारण स्टेनलेस स्टील की घड़ी पहनने के बारे में आप नहीं सोच सकते। क्या मर्सीडीज ई-क्लास का आनंद उठाने के बाद आपको मारुति डिजायर में बैठना अच्छा लगेगा?

लाइफस्टाइल बढ़ने पर आपका खर्च बढ़ता जाता है

ये ऐसे खर्च है, जो आप दिखावे के लिए नहीं करते हैं बल्कि अपने आप आपकी जरूरतें अपग्रेड होती जाती हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि लाइफस्टाइल अपग्रेड की वजह से इनफ्लेशन बगैर बताए आप पर असर डालने लगता है। अपने पैसे के प्रबंधन में आपको भविष्य में अपने पोर्टफोलियो की ग्रोथ के लिए पर्याप्त पैसे का इंतजाम रखना होगा। इसका मतलब है कि आपको लाइफस्टाइल अपग्रेड के पड़ने वाले असर से खुद को बचाना होगा।

जरूरी है फाइनेंशियल प्लानिंग पर फोकस 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें