Get App

आम आदमी के लिए NPS को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कोशिशें जारी हैं, PFRDA चेयरमैन ने बताया पूरा प्लान

पेंशन साक्षरता बढ़ाना पीएफआरडीए के एंजेडा में है। पिछले फाइनेंशियल ईयर यानी 2022-23 में प्राइवेट सेक्टर के 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स इससे जुड़े। सरकारी एंप्लॉयी तो अपने आप एनपीएस के दायरे में आते हैं। इसलिए PFRDA का फोकस प्राइवेट सेक्टर पर है। इसके दो हिस्से हैं-कॉर्पोरेट एनटिटीज इंडिविजुअल। इस साल पीएफआरडीए ने नए सब्सक्राइबर्स के लिए 13 लाख टारगेट रखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2023 पर 12:45 PM
आम आदमी के लिए NPS को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कोशिशें जारी हैं, PFRDA चेयरमैन ने बताया पूरा प्लान
NPS की शुरुआत 1 जनवरी, 2004 को हुई थी।

National Payment Scheme (NPS) निवेश के लिए एक अच्छा प्रोडक्ट है। लेकिन, पिछले कुछ समय से इसे लेकर राजनीति हो रही है। कुछ राज्य सरकारों ने फिर से ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) अपने कर्मचारियों के लिए शुरू करने के ऐलान किए हैं। एनपीएस की अच्छी बात यह है कि इसने शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका सब्सक्राइबर्स बेस भी बढ़ा है। इसके बावजूद इस स्कीम के लिए अभी काफी ज्यादा संभावनाएं हैं। मनीकंट्रोल की प्रीति कुलकर्णी ने इस बारे में PFRDA के चेयरमैन दीपक मोहंती (Deepak Mohanty) से बातचीत की। PFRDA न्यू पेंशन स्कीम का रेगुलेटर है। मोहंती ने फ्यूचर प्लान सहित एनपीएस की लोकप्रियता बढ़ाने सहित कई मसलों के बारे में खुलकर बातचीत की।

NPS की पहुंच बढ़ाने की हो रही कोशिश

मोहंती ने कहा कि एनपीएस की पहुंच बढ़ाने की कोशिश हो रही है। डिजिटल सुविधाओं के इस्तेमाल से इसमें निवेश के प्रोसेस को आसान बनाने की कोशिश हो रही है। पेंशन साक्षरता बढ़ाना पीएफआरडीए के एंजेडा में है। उन्होंने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर यानी 2022-23 में प्राइवेट सेक्टर में हमने 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स के अहम लेवल को पार कर लिया। सरकारी एंप्लॉयी तो अपने आप एनपीएस के दायरे में आते हैं। इसलिए हमारा फोकस प्राइवेट सेक्टर पर है। इसके दो हिस्से हैं-कॉर्पोरेट एनटिटीज इंडिविजुअल। इस साल हमने 13 लाख टारगेट रखा है। जहां तक अंटल पेंशन योजना की बात है तो अभी इसका सब्सक्राइबर बेस 5.25 करोड़ है। इस साल हम इसमें 1.3 करोड़ वृद्धि करना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें