Get App

NPS के तहत सरकार लाएगी गारंटी वाला पेंशन प्रोग्राम, 30 सितंबर को किया जा सकता है लॉन्च

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट पेंशन सिस्टम (PFRDA) एक गारंटी वाले पेंशन प्रोग्राम (Pension Programme) को शुरू करने पर विचार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 10:16 PM
NPS के तहत सरकार लाएगी गारंटी वाला पेंशन प्रोग्राम, 30 सितंबर को किया जा सकता है लॉन्च
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत न्यू स्कीम को 30 सितंबर से लॉन्च किया जा सकता है

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट पेंशन सिस्टम (PFRDA) एक गारंटी वाले पेंशन प्रोग्राम (Pension Programme) को शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसे नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत 30 सितंबर से लॉन्च किया जा सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

PFRDA के चेयरपर्सन सुप्रतीम बंदोपध्याय ने बताया कि PFRDA हमेशा महंगाई और रुपये की वैल्यू में गिरावट से जेब पर पड़ने वाले असर को समझता है और इसके मुताबिक वह निवेशकों को महंगाई अनुकूल रिटर्न देता है।

उन्होंने शुक्रवार को बेंगलुरू में संवाददाताओं से कहा, "न्यूनतम गारंटी रिटर्न योजना पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि हम 30 सितंबर से इसे शुरू कर सकते हैं।" सुप्रतीम बंदोपध्याय ने बताया, " पिछले 13 सालों की अवधि में हमने 10 फीसदी (10.27 %) से अधिक की दर से सालाना चक्रवृद्धि ब्याज (CAGR) दिया है। हमने हमेशा निवेशकों को महंगाई को मात देने वाला रिटर्न दिया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें