वोटर आईडी या इलेक्ट्रोनिक इलेक्टोरल फोटो आडेंडिटी (E-Epic) भारतीय नागरिकों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से 18 साल से ऊपर के भारतीय नागरिकों को वोटर आईडी जारी किया जाता है। इसी वोटर कार्ड के जरिए भारतीय नागरिक किसी भी स्तर के चुनाव में वोट डाल पाते हैं।
वोटर आईडी पर भी अपडेट कर सकते हैं फोटो
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हमारी पुरानी वोटर आईडी में जो फोटो होती है वो क्लियर नहीं होती है या फिर उस फोटो में और हमारे असली चेहरे में थोड़ा अंतर नजर आ रहा होता है। ऐसे में अगर आप वोटर आईडी पर अपना फोटो चेंज करना चाहते हैं तो ऑनलाइन बड़ी ही आसानी से ऐसा कर सकते हैं।
क्या है वोटर आईडी पर फोटो बदलने का ऑनलाइन प्रॉसेस
पहला स्टेप- वोटर आईडी पर अपनी रीसेंट फोटो को अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी वेबसाइट के जरिए नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाना होगा। वहां पर आपको वोटर पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
दूसरा स्टेप- दूसरे स्टेप में आपको करेक्शन इन वोटर आईडी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आगे की सहायता के लिए आपको मतदाता मित्र चैटबॉट पर भेज दिया जाएगा।
तीसरा स्टेप- अब अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर है तो इसे दर्ज करें और अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है तो 'नहीं, मेरे पास वोटर आईडी नंबर नहीं है' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
पांचवां स्टेप- अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है, तो यह आपको अगले पेज पर इलेक्टोरल रोल की डिटेल को इंटर करना होगा। एक बार जब आप अपनी डिटेल भर देंगे तो यह आपके वोटर आईडी डिटेल की लिस्टिंग करेगा। आपको उस लिस्ट से अपनी वोटर आईडी को चुनना होगा और डिटेल को वेरिफाई करना होगा। फिर आपसे सुधार के लिए आवेदन करने का कारण पूछा जाएगा।
छठा स्टेप- इसके अगले स्टेप में आपको उस इंट्री पर टिक करना होगा जिसे आप सही करना चाह रहे हैं। इसके बाद आपको उस इंट्री का डिटेल दर्ज करना होगा जिसे आप बदलना चाहते हैं या फिर अपडेट करना चाहते हैं। आप इस प्रॉसेस को आधार नंबर या उसके बगैर भी कर सकते हैं।
सातवां स्टेप- इसके अलगे स्टेप में आपको अपनी फोटो लगा कर सेव और कॉन्टिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फाइनल स्टेप में आपको एक टिकट नंबर जारी किया जाएगा।