घर खरीदने का है प्लान? ये बैंक सबसे कम इंटरेस्ट रेट पर ऑफर कर रहे हैं होम लोन, चेक करें इंटरेस्ट रेट

Home Loan Interest Rates: क्या आप भी घर खरीदने के लिए लोन लेने का प्लान कर रहे हैं। आप जानना चाहते है कि सबसे कम इंटरेस्ट पर कौनसा बैंक होम लोन दे रहा है। यहां आपको उन बैंकों के नाम और इंटरेस्ट बता रहे हैं जो कम दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 09, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
Home Loan Interest Rates: क्या आप भी घर खरीदने के लिए लोन लेने का प्लान कर रहे हैं।

Home Loan Interest Rates: क्या आप भी घर खरीदने के लिए लोन लेने का प्लान कर रहे हैं। आप जानना चाहते है कि सबसे कम इंटरेस्ट पर कौनसा बैंक होम लोन दे रहा है। यहां आपको उन बैंकों के नाम और इंटरेस्ट बता रहे हैं जो कम दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। ये बैंक होम लोन रेट काफी कंपिटिटव दरों पर ऑफर कर रहे हैं। यहां जानते हैं इंटरेस्ट रेट..

1) बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया सबसे किफायती होम लोन विकल्प पेश कर रहा है। बैंक की ब्याज दरें 8.30 प्रतिशत सालाना से शुरू है। ग्राहक प्रॉपर्टी वैल्यू के 90 प्रतिशत तक लोन का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 30 साल तक पेमेंट का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा बैंक होम लोन लेने वालों को ओवरड्राफ्ट और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करने की सर्विस भी देता है।


2) एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक की लोन की दरें 8.35 प्रतिशत से शुरू होती हैं।

3) बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा की होम लोन की ब्याज दरें सालाना 8.40 फीसदी से 10.60 फीसदी तक हैं। ये दरें लोन लेने वाले के सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है।

4) भारतीय स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) फिलहाल किफायती होम लोन दे रहा है। बैंक की होम लोन की ब्याज दरें 8.40 फीसदी सालाना से शुरू होती हैं। ग्राहक 30 साल तक लोन पेमेंट का ऑप्शन चुन सकता है। इसके अतिरिक्त एसबीआई महिला उधारकर्ताओं को 0.05% ब्याज रियायत देता है।

5)आईसीआईसीआई बैंक

35 से 75 लाख रुपये का होम लोन 9.5 से 9.8 प्रतिशत की दर पर दे रहा है। 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ता है।

6) पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक का होम लोन 8.45 प्रतिशत से 10.25 प्रतिशत की सालाना दर से दे रहा है। अच्छा सिबिल स्कोर होने से कम दरों पर होम लोन मिल जाता है।

7th Pay Commission: सरकार ने बढ़ाया DA और HRA, मार्च में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी, चेक करें पूरा कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।