Platinum Rate Today: नवरात्रि में प्लैटिनम भी लगातार सस्ता हो रहा है। 24 मार्च 2026 को प्लैटिनम का भाव कल की तुलना में में करीब 2000 कम हुआ है। लेकिन आज सुबह के अब तक के कारोबारी सत्र में हरे निशान में है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 5,550 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 55,500 रुपये है। देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी है।
देश के बड़े शहरों में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में एक ग्राम में प्लैटिनम की कीमत 55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
आखिर क्यों प्लैटिनम खरीद रहे हैं लोग?
इस वक्त सोने की कीमतें काफी ऊंचाई पर हैं और 10 ग्राम सोना करीब 1.60 लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि प्लैटिनम लगभग 55-58 हजार रुपये में मिल रहा है। कीमतों में इतना बड़ा अंतर होने की वजह से अब लोग प्लैटिनम को एक बेहतर और बजट फ्रेंडली विकल्प के तौर पर देखने लगे हैं। खासकर युवाओं के बीच इसका ट्रेंडी और मॉडर्न लुक काफी पसंद किया जा रहा है, इसलिए शादी और एंगेजमेंट जैसी खरीदारी में भी इसकी डिमांड बढ़ रही है। हालांकि प्लैटिनम खरीदते समय उसका लेटेस्ट रेट, शुद्धता और मेकिंग चार्ज जरूर चेक कर लेना चाहिएसक्योंकि इसकी कीमत समय के साथ बदलती रहती है।
प्लैटिनम की कीमत - मंगलवार 24 मार्च 2026