Platinum Rate Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन प्लैटिनम कीमतों में तेजी आई है। जहां, एक और सोने-चांदी के दाम गिर रहे हैं। वहीं, प्लैटिनम की कीमतें बढ़ रही है। कल की तुलना में आज प्लैटिनम का दाम 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ा है दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,444 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 64,440 रुपये है। देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी है। देश के बड़े शहरों में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में एक ग्राम में प्लैटिनम की कीमत 64,4440 रुपये पर है।
इस समय बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.60 लाख रुपये के आसपास है, जबकि 10 ग्राम प्लैटिनम लगभग 66,800 रुपये में मिल रहा है। कीमत में यह बड़ा अंतर कई खरीदारों को प्लैटिनम की तरफ आकर्षित कर रहा है।
सोने की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं, इसलिए अब कई लोग प्लैटिनम ज्वैलरी की ओर भी ध्यान देने लगे हैं। प्लैटिनम का लुक काफी अलग और मॉडर्न होता है, इसलिए खासकर युवाओं के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। शादी और खास मौकों पर भी लोग अब सोने के साथ-साथ प्लैटिनम ज्वैलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं।
हालांकि प्लैटिनम की रीसेल वैल्यू सोने जैसी नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे बेचा जा सकता है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग के आधार पर बदलती रहती है। इसलिए अगर आप प्लैटिनम ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले उसका ताजा रेट, शुद्धता और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लेना चाहिए।
प्लैटिनम की कीमत - मंगलवार 10 मार्च 2026