Gold Price Today: US-Iran War के बावजूद और टूटा गोल्ड, 10 बड़े शहरों में अब 24 से 18 कैरट का ये है भाव

Gold-Silver Rate Today: आमतौर पर युद्ध के समय यानी जियोपॉलिटिकल टेंशन गहराने पर सोना-चांदी ऊपर चढ़ता है। हालांकि इस बार ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के बावजूद गोल्ड और सिल्वर आज लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। जानिए इसकी वजह और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है?

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया तो ये फिसल गए। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन गिरे हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। दस ग्राम का 24 कैरट वाला गोल्ड दो दिनों में ₹1970 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1810 कमजोर हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। चार दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,61,820 ₹1,48,340 ₹1,21,400
मुंबई ₹1,61,670 ₹1,48,190 ₹1,21,250
कोलकाता ₹1,67,610 ₹1,53,640 ₹1,25,710
चेन्नई ₹1,63,620 ₹1,48,190 ₹1,21,250
बेंगलुरु ₹1,61,670 ₹1,48,190 ₹1,21,250
हैदराबाद ₹1,61,670 ₹1,48,190 ₹1,21,250
लखनऊ ₹1,61,820 ₹1,48,340 ₹1,21,400
पटना ₹1,61,720 ₹1,48,240 ₹1,21,300
जयपुर ₹1,61,820 ₹1,48,340 ₹1,21,400
अहमदाबाद ₹1,61,720 ₹1,48,240 ₹1,21,300


चार दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5,100 कम हुए हैं। आज की बात करें तो दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं और ₹2,79,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में यह प्रति किग्रा ₹2,89,900 में बिक रही है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

युद्ध के बावजूद इस कारण टूट रहा सोना-चांदी

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर सैन्य हमले जारी हैं लेकिन सोना-चांदी फिसलने लगा है। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है। डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमतों पर दबाव बनता है। इसके अलावा मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश के विकल्प बढ़ने से मांग बंटने से भी इसकी चमक फीकी पड़ी है। एक और बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरें भी हैं। जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं तो बॉन्ड और अन्य ब्याज देने वाले एसेट्स सोने की तुलना में ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं।

Silver Price Today: आज फिर 10 मार्च को सस्ती हुई चांदी, जानिये कितना कम हुआ सिल्वर रेट

Platinum Price Today: प्लैटिनम के दाम में आज आई गिरावट, चेक करें 9 मार्च का रेट

Gold Silver Prices: युद्ध के बावजूद क्यों गिर रहे सोना-चांदी के दाम, 5 पॉइंट्स में समझिए पूरी तस्वीर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।