Silver Price Today: चांदी के भाव में आज 10 मार्च को मामूली गिरावट आई है। कल की तुलना में कीमतें 100 रुपये तक कम हुई है। आज मंगलवार 10 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते करीब 10 दिनों में चांदी का भाव 10,000 रुपये तक कम हुआ है। यहां जानिये आज मंगवार 10 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है। यह तनाव 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमला किया। इस टकराव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत में फिलहाल मांग और अन्य बाजार कारकों के कारण सोने के दाम थोड़ा नीचे आए हैं।
मंगलवार 10 मार्च को ये रहा चांदी का भाव