Platinum Rate Today: प्लैटिनम की कीमतों में जारी है तेजी, जानिये गुरुवार 14 मई का रेट

Platinum Rate Today: आज गुरुवार 14 मई को प्लैटिनम की कीमतों में तेजी रही। सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 6 से 15 फीसदी कर दी है। उसके बाद से बुलियन मार्केट में हलचल तेज हो गई है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement
Platinum Rate Today: आज 14 मई को प्लैटिनम का ये रहा रेट।

Platinum Rate Today: आज गुरुवार 14 मई को प्लैटिनम की कीमतों में तेजी रही। सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 6 से 15 फीसदी कर दी है। उसके बाद से बुलियन मार्केट में हलचल तेज हो गई है। सोने-चांदी की कीमतों में भी ड्यूटी बढ़ने का असर दिख रहा है। उसी ट्रेंड को जारी रखते हुए प्लैटिनम भी आज हरे निशान में कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज प्लैटिनम आज 670 रुपये  प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। आज प्लैटिनम 65,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

क्यों बढ़ रही है प्लैटिनम की मांग

मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में इसका भाव  65,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही है। देश में प्लैटिनम का भाव एक जैसा रहता है। सोने की कीमतें लगातार तेजी से बढ़ रही हैं, जिसका असर अब लोगों की खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है। 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंचने के बाद लोग अब ज्वैलरी खरीदने से पहले ज्यादा सोच-विचार कर रहे हैं। पहले ज्यादातर लोग 22 या 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब लोग अपने बजट के अनुसार दूसरे विकल्प चुन रहे हैं।


इन दिनों 18, 14 और 9 कैरेट की ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह यह है कि ये ज्वैलरी सस्ती होती है और इसके डिजाइन भी मॉडर्न व स्टाइलिश होते हैं। लोग अब ऐसी ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं जो सुंदर भी लगे और ज्यादा महंगी भी न हो।

ज्वैलरी दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को समझते हुए हल्के वजन और कम कीमत वाली नई डिजाइन बाजार में उतारनी शुरू कर दी हैं। इससे कम बजट वाले लोग भी आसानी से फैशनेबल ज्वैलरी खरीद पा रहे हैं।

सोने के साथ-साथ अब प्लैटिनम की मांग भी बढ़ रही है। खासकर युवाओं को इसका सिंपल और क्लासी लुक काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि अब बाजार में सिर्फ पारंपरिक सोने की ज्वैलरी ही नहीं, बल्कि नए और किफायती विकल्प भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

प्लैटिनम की कीमत - गुरुवार 14 मई 2026

शहर प्लैटिनम रेट 1 ग्राम (₹) प्लैटिनम रेट 10 ग्राम (₹)
दिल्ली 6,536 65,360
मुंबई 6,536 65,360
अहमदाबाद 6,536 65,360
चेन्नई 6,536 65,360
कोलकाता 6,536 65,360
हैदराबाद 6,536 65,360
जयपुर 6,536 65,360
केरल 6,536 65,360
लखनऊ 6,536 65,360
बेंगलुरु 6,536 65,360
 इंदौर 6,536 65,360
 सूरत 6,536 65,360
 नागपुर 6,536 65,360
 रायपुर 6,536 65,360

Silver Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का बाद चांदी हुई और महंगी, जानिये गुरुवार 14 मई का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।