Get App

Platinum Rate Today: आज गुरुवार को प्लैटिनम रहा फ्लैट, जानिये 23 अप्रैल का रेट

Platinum Rate Today: आज गुरुवार 23 अप्रैल को प्लैटिनम फ्लैट रहा। प्लैटिनम का रेट कल के भाव पर ही कारोबार कर रहा है। देश में प्लैटिनम की कीमत 62,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 9:42 AM
Platinum Rate Today: आज गुरुवार को प्लैटिनम रहा फ्लैट, जानिये 23 अप्रैल का रेट
Platinum Rate Today: आज 23 अप्रैल को प्लैटिनम फ्लैट रहा।

Platinum Rate Today: आज गुरुवार 23 अप्रैल को प्लैटिनम फ्लैट रहा। प्लैटिनम का रेट कल के भाव पर ही कारोबार कर रहा है। देश में प्लैटिनम की कीमत 62,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी प्लैटिनम की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले 23 अप्रैल का रेट जान लें।

देश के बड़े शहरों में प्लैटिनम के दाम आमतौर पर ज्यादा नहीं बदलते। आज 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत करीब 62,140 रुपये रही। कल भी प्लैटिनम इसी भाव के आसपास कारोबार कर रहा था। 1 ग्राम करीब 6,214 रुपये के आसपास मिल रहा है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में भी इसके रेट लगभग एक जैसे ही बने हुए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सोना अभी भी महंगा बना हुआ है। 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.50 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। इसकी वजह से लोगों के खरीदने का तरीका भी बदल रहा है। पहले जहां 24 और 22 कैरेट सोना ज्यादा खरीदा जाता था, अब कई लोग बजट को देखते हुए 18, 14 या 9 कैरेट ज्वैलरी लेना पसंद कर रहे हैं।

महंगाई बढ़ने के कारण ग्राहक अब कम दाम में अच्छा डिजाइन और बेहतर वैल्यू चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ज्वैलर्स भी हल्की और सस्ती ज्वैलरी के नए ऑप्शन ला रहे हैं। इस बीच प्लैटिनम भी धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है, खासकर युवाओं को इसके सिंपल और मॉडर्न डिजाइन ज्यादा पसंद आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें