Get App

Platinum Rate Today: आज 30 अप्रैल को प्लैटिनम रहा फ्लैट, जानिये 10 ग्राम का रेट

Platinum Rate Today: आज गुरुवार 30 अप्रैल को प्लैटिनम फ्लैट रहा। ये लगभग कल के लेवल पर ही कारोबार कर रहा है। आज प्लैटिनम 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी आज 30 अप्रैल को प्लैटिनम खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रेट जान लें

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 10:30 AM
Platinum Rate Today: आज 30 अप्रैल को प्लैटिनम रहा फ्लैट, जानिये 10 ग्राम का रेट
Platinum Rate Today: आज 30 अप्रैल को प्लैटिनम सस्ता हुआ है।

Platinum Rate Today: आज गुरुवार 30 अप्रैल को प्लैटिनम फ्लैट रहा। ये लगभग कल के लेवल पर ही कारोबार कर रहा है। आज प्लैटिनम 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी आज 30 अप्रैल को प्लैटिनम खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रेट जान लें।

इन दिनों देश के बड़े शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी बनी हुई है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर में इसका रेट करीब 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। कीमतों में ज्यादा बदलाव न होने से बाजार फिलहाल स्थिर नजर आ रहा है।

वहीं सोना अब भी काफी महंगा बना हुआ है। 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में लोगों के खरीदने का तरीका बदल रहा है। पहले जहां ज्यादातर लोग 24 और 22 कैरेट सोना लेते थे, अब कई ग्राहक बजट को देखते हुए 18, 14 या 9 कैरेट ज्वैलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं।

महंगाई का असर साफ दिख रहा है, इसलिए लोग कम कीमत में अच्छे डिजाइन और सही वैल्यू ढूंढ रहे हैं। इसी के चलते ज्वैलर्स भी हल्की और किफायती ज्वैलरी के नए डिजाइन बाजार में ला रहे हैं। साथ ही प्लैटिनम भी धीरे-धीरे युवाओं के बीच पसंद बनता जा रहा है, क्योंकि इसका लुक सिंपल और मॉडर्न लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें