Get App

Platinum Rate Today: आज मंगलवार को प्लैटिनम फिर हुआ सस्ता, जानिये 21 अप्रैल का रेट

Platinum Rate Today: आज मंगलवार 21 अप्रैल को प्लैटिनम सस्ता हुआ है। कल की तुलना में आज प्लैटिनम का रेट करीब 300 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। देश में प्लैटिनम की कीमत 62,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 9:40 AM
Platinum Rate Today: आज मंगलवार को प्लैटिनम फिर हुआ सस्ता, जानिये 21 अप्रैल का रेट
Platinum Rate Today: आज 21 अप्रैल को प्लैटिनम सस्ता हुआ है।

Platinum Rate Today: आज मंगलवार 21 अप्रैल को प्लैटिनम सस्ता हुआ है। कल की तुलना में आज प्लैटिनम का रेट करीब 300 रुपये प्रति 10 ग्राम कम  हुआ है। देश में प्लैटिनम की कीमत 62,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी प्लैटिनम की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले 21 अप्रैल का रेट जान लें।

देश के बड़े शहरों में प्लैटिनम की कीमतें आमतौर पर एक जैसी रहती हैं और इनमें ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होता। आज 10 ग्राम प्लैटिनम का रेट करीब 62,240 रुपये रहा, यानी 1 ग्राम की कीमत लगभग 6,242 रुपये के आसपास रही। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में भी कीमत लगभग इसी स्तर पर बनी रही।

वहीं दूसरी तरफ, सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं और 10 ग्राम का रेट करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इसका असर अब लोगों की खरीदारी की आदतों पर साफ नजर आ रहा है। पहले जहां 24 और 22 कैरेट सोना ज्यादा खरीदा जाता था, अब लोग अपने बजट के हिसाब से 18, 14 और यहां तक कि 9 कैरेट ज्वैलरी चुनने लगे हैं।

महंगाई बढ़ने के कारण ग्राहक अब कम कीमत में बेहतर डिजाइन और ज्यादा वैल्यू चाहते हैं। इसी वजह से ज्वैलर्स भी हल्की और किफायती ज्वैलरी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इस बदलते ट्रेंड में प्लैटिनम भी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है, खासकर युवाओं को इसके सिंपल और मॉडर्न डिजाइन काफी पसंद आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें