PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत लाभार्थी किसान 19वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह किश्त फरवरी 2025 में जारी की जाएगी। 18वीं किश्त पिछले महीने 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी, जिसमें लगभग 9.4 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 20,000 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं किश्त जून 2024 में अपने वाराणसी दौरे के दौरान जारी की थी। उस समय प्रधानमंत्री ने 9.26 करोड़ किसानों को 21,000 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की थी। 16वीं किश्त फरवरी 2024 में जारी की गई थी।
